फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में युवक की मौत, दो सिपाही घायल

Thu, 22 Oct 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
घायल सिपाही को ले जाती एंबुलेंस। -संवाद
विज्ञापन
जरवलरोड/बहराइच। सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जरवलरोड क्षेत्र के मदारपुरवा गांव निवासी आकाश (20) मंगलवार शाम बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां मंगलवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आकाश की मौत से परिवार में मातम छा गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


उधर, महसी क्षेत्र के खरचहा चौराहे के पास बुधवार को सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने रामगांव थाने के आरक्षी अखिलेश यादव और इंद्रेश यादव की बाइक में टक्कर मार दी। दोनों तहसील मुख्यालय से डाक रिसीव कराकर थाने लौट रहे थे।
विज्ञापन


टक्कर लगने से दोनों आरक्षी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से दोनों को सीएचसी महसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों आरक्षी हेलमेट पहने हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें