फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हाईवे के किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव

विज्ञापन
आसामरोड के किनारे शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
चित्तौरा। आसाम हाईवे पर महाराज गांव के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को झाड़ियों से बाहर निकलवाया और आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज भी नहीं मिला। पुलिस ने शव की फोटोग्राफी कराने के बाद उसे मर्च्युरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों में युवक का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी दरगाह अमितेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के कंधे पर चोट के निशान मिले। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास है। एएसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया युवक की मौत किसी सड़क हादसे में होने की संभावना है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें