फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेलने निकले बच्चे का गड्ढे में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
ताजुद्दीन। - फोटो : ताजुद्दीन।
विज्ञापन
नानपारा। महोली शेरखान गांव में छह साल के बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार शाम घर से खेलने निकले बच्चे का शव रविवार सुबह घर के पास पानी से भरे गड्ढे में उतराता मिला। परिजनों ने हत्या कर बच्चे का शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी राजू का बेटा ताजुद्दीन शनिवार शाम करीब चार बजे मोहल्ले के बच्चों के साथ खेलने निकला था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर गांव और आसपास खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजन देर रात कोतवाली पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई।

रविवार सुबह फिर से खोज शुरू हुई तो करीब सात बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित एक गड्ढे में ताजुद्दीन का शव पानी में उतराता मिला। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


मृतक के पिता राजू ने बेटे की हत्या कर शव गड्ढे में फेंके जाने की आशंका जताई। उनका कहना है कि शनिवार रात तलाश के दौरान उन्होंने उसी गड्ढे में भी दो बार देखा था, लेकिन तब वहां बच्चा नहीं था। इससे लग रहा है कि किसी ने बच्चे की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका है। हालांकि, परिजन किसी से विवाद होने की बात से इन्कार कर रहे हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी राजनाथ सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों के फोन नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। सीओ पहुंप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें