फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Triple Death: तालाब में मिलीं मां-दो बेटियों की लाशें, ससुराली फरार; पिता बोले- बेटा न होने पर की गई हत्या

Sun, 11 Jan 2026 01:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में मां और दो बेटियों की लाशें तालाब में मिलीं। खबर पाकर पहुंचे मायकेवालों ने कहा कि ससुरालियों ने हत्या करके फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
UP Triple Death: तालाब में मिलीं मां-दो बेटियों की लाशें - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में विवाहिता और उसकी दो मासूम बेटियों के शव तालाब से मिले हैं। मृतका के मायकेवालों ने ससुरालवालों पर बेटा न होने पर प्रताड़ित करने और दहेज के लिए मां-बेटी की हत्या करके शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


कोट बाजार निवासी बजरंगी लाल गुप्ता के पुत्र विष्णु गुप्ता पयागपुर बस स्टॉप के पास किराये के मकान में रहकर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं। उनके मकान के पीछे एक गहरा तालाब है। शनिवार देर रात आसपास के लोगों को अचानक तालाब में कुछ गिरने की जानकारी हुई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पता चला कि विष्णु की पत्नी आशा उर्फ मीनू (35), अपनी बेटी नंदिनी (7) और प्राची (2) के साथ तालाब में डूब रही है।

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तालाब से निकलवाया शव

इस पर गांव के लोग एकत्रित हो गए, लेकिन अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में कठिनाई आई। किसी तरह महिला और एक बच्ची को देर रात बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक आशा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। नंदिनी को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान रविवार तड़के उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबसे छोटी बच्ची प्राची का शव रविवार सुबह करीब 11 बजे गोताखोरों की मदद से तालाब से निकलवाया।

खबर मिली तो खैरीघाट के शिवपुर निवासी आशा के पिता कन्हैया लाल पहुंचे। उन्होंने पयागपुर थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा कि उनकी बेटी आशा की शादी करीब 12 वर्ष पहले विष्णु गुप्ता से हुई थी। शादी के बाद लगातार बेटियों का जन्म होने के कारण ससुराली उसे ताना देते था। दहेज की मांग की जाती थी। बीमारी के समय भी पैसों का दबाव बनाया जाता था। पति और ससुरालवाले लड़का न होने के कारण बेटी को प्रताड़ित करते थे। इससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।
 
विज्ञापन

केस दर्ज... ससुरालवाले फरार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी कि यह आत्महत्या है या हत्या। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर से गायब बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें