फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रोमांचक मुकाबलों में ब्लू व ऑरेंज विजयी

Thu, 29 Oct 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में बुधवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंडर-14 चैंपियंस लीग के छठे दिन दो मुकाबले हुए।
विज्ञापन


पहले मैच में केडीसी ब्लू ने केडीसी ग्रीन को छह विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन की टीम ने आठ विकेट पर 133 रन बनाए। जिसमें अब्दुल्ला खान ने 31 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में करण पांडे ने चार और ऋषभ यादव ने तीन विकेट झटके। जवाब में ब्लू ने 32 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कृष्णा यादव ने नाबाद 43 रन बनाए, जबकि शानदार प्रदर्शन करने वाले करण पांडे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में केडीसी ऑरेंज ने केडीसी रेड को नौ रन से शिकस्त दी। ऑरेंज ने 155 रन बनाए, जिसमें लक्ष्य कनौजिया ने 45 रन का योगदान दिया। इसके अलावा शिवांश पांडे ने घातक गेंदबाजी करते हुए सात विकेट चटकाए। जवाब में रेड की पूरी टीम 146 रन पर सिमट गई। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए लक्ष्य कनौजिया मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें