भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश (अराजनैतिक) टिकैत गुट की ओर से मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर मासिक पंचायत हुई। इस दौरान सड़क, बिजली, अनाज वितरण में धांधली का मुद्दा गरमाया रहा। जिलाध्यक्ष ने सात सूत्री ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है।
पंचायत की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि जरवल के धनसरी गांव की सड़क ध्वस्त हो चुकी है। बहराइच-हुजूरपुर मार्ग से भंगहा मोड़ से जगतापुर घाट तक सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण मानकों के विपरीत हो रहा है।
सिंभावली शुगर मिल चिलवरिया ने करोड़ों रुपए दबाकर रखा है। किसान परेशान हैं। गांवों में विद्युतीकरण अब तक नहीं किया गया है। गरीबों का अनाज बाजार में बेंचा जा रहा है। पदाधिकारियों ने डीएम अभय कुमार को सात सूत्री ज्ञापन भेजा है।
मीडिया प्रभारी अशोक मिश्रा अन्ना ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिन के भीतर समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मोहनलाल वर्मा, सुरेश सिंह, शिव प्रसाद सोनी, राम नारायन पांडेय, निसार अहमद, पुत्तीलाल यादव, बाबादीन गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।