फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: वंदे मातरम के मुद्दे पर भाजयुमो व कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

विज्ञापन
बहराइच शहर में मशाल जुलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बहराइच। वंदे मातरम गीत के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार रात मशाल जुलूस निकाला। जुलूस के कांग्रेस भवन पहुंचने पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से नारेबाजी होने लगी। स्थिति बिगड़ने की आशंका पर पुलिस ने बैरीकेडिंग कर दोनों पक्षों को अलग किया और समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


भाजयुमो ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर वंदे मातरम गीत का अपमान करने का आरोप लगाया। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने छावनी चौराहा स्थित पंचायती मंदिर के पास से मशाल जुलूस निकाला। जुलूस घंटाघर होते हुए पीपल चौराहा स्थित कांग्रेस भवन पहुंचा। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, राहुल राय, सौरभ मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

कांग्रेस भवन के सामने पहुंचते ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। उस समय कांग्रेस भवन में मौजूद जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह भी समर्थकों के साथ बाहर आ गए और भाजपा के विरोध में नारे लगाने लगे। इससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


स्थिति को देखते हुए नगर कोतवाल बृजेंद्र मिश्रा ने पुलिस बल के साथ दोनों पक्षों के बीच बैरीकेडिंग कर दी और उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष और नगर कोतवाल के बीच बहस भी हुई। पुलिस की मशक्कत के बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ता शांत हुए और स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें