फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने जारी की निर्वाचित मंडल अध्यक्षों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू की गई मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधि चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रदेश कार्यालय की ओर से नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधि की सूची जिला मुख्यालयों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी कमलावती सिंह व जिला सह चुनाव अधिकारी सूर्य नारायण तिवारी ने बताया कि बहराइच विधानसभा क्षेत्र में नगर प्रथम में विपिन यज्ञसैनी, नगर द्वितीय में अजय प्रताप सिंह, गोकुलपुर में रामसिंह चौहान को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह बलहा के उर्रा में बलरामजी मौर्या, चफरिया में राजेश गुप्ता, मिहींपुरवा में शिवेंद्र सिंह, गायघाट में तिलकराम राजपूत व गिरधरपुर में पुत्तनलाल वर्मा को अध्यक्ष घोषित किया गया है।
नानपारा के रुपईडीहा में अजय मिश्रा, रामपुर धोबियाहार में वीरेंद्र सिंह, नगर में अजय गुप्ता, रजवापुर में शोभाराम वर्मा, शिवपुर में अरुण लोधी, मटेरा के नवाबगंज में बलवंत सिंह, रिसिया में हेमंत वर्मा, मटेरा में आलोक अग्रवाल, रामगांव में अभयराज सिंह, महसी के रायपुर में प्रदीप सैनी, महसी में संजय द्विवेदी, तेजवापुर में शशिकांत त्रिपाठी, जैतापुर में सर्वजीत सिंह, पयागपुर के विशेश्वरगंज में संजीव तिवारी, पयागपुर में रामगोपाल शुक्ला, हुजूरपुर में ओपी यादव व कटका में अनिल सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

कैसरगंज विधानसभा में गजाधरपुर में मनोज पांडेय, गंडारा में शशिभूषण सिंह, जरवल में पवन वर्मा अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह जिला प्रतिनिधि के नामों की भी घोषणा कर दी गई हैं। हालांकि चित्तौरा, धनुही, फखरपुर और कैसरगंज मंडल अध्यक्ष के नाम घोषित नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें