फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भाजपाइयों ने महसी व मटेरा में निकाली बाइक रैली

Tue, 08 Apr 2025 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
महसी में भाजपा की बाइक रैली में उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
महसी/नवाबगंज (बहराइच)। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर सोमवार को महसी व मटेरा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक पर भाजपा का झंडा लगाकर निकले और जमकर जयघोष किया।
विज्ञापन


महसी क्षेत्र में विधायक सुरेश्वर सिंह व अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में गजपतिपुर महाकाल पेट्रोल पंप से बाइक रैली की शुरुआत की गई। रैली तेजवापुर, उत्तमनगर, रमपुरवा, भगवानपुर व सिकंदरपुर होते हुए औराही पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार ने सफलतम आठ साल पूरे किए हैं। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा के साथ कानून का राज स्थापित हुआ है। इसी को लेकर बाइक रैली निकाली गई है। रैली में संजय त्रिवेदी, दिवाकर पांडेय, धर्मेंद्र शुक्ला, अभिजीत मिश्रा, रामकुमार बाजपेई, धीरेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
वहीं मटेरा विधानसभा क्षेत्र के भटपुरवा गांव में भी भाजपा युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्रीय मंत्री भाजपा युवा मोर्चा शिवांजलि पांडेय के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इस कार्यक्रम में अरुणवाी सिंह, करणवीर सिंह, अंकित सिंह, पिन्टू गुप्ता, सौरभ जायसवाल व बलवंत सिंह आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें