फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछुआ समुदाय की विरोधी हैं बसपा और भाजपा : मांझी

Wed, 15 Jul 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। यूपी सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी ने बसपा और भाजपा को मछुआ समुदाय का विरोधी बताया।
विज्ञापन


उन्होंने जेएसवाई और भोजन वितरण के मामले में बरती जा रही धांधली की जांच कराने की बात की।

कैसरगंज में एक रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने आए स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी ने पीडब्ल्यूडी डाक बंगला बहराइच में विभागीय अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की।

इसके बाद राज्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सपा सरकार ने मछुुआ समुदाय को आगे बढ़ाने का काम किया है, जबकि बसपा ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की ओर से वर्ष 2003 में पास कराए गए विधेयकों को वापस कर उनका उत्पीड़न किया। भाजपा ने भी मछुआ समुुदाय के खिलाफ काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इसे जनता के बीच ले जाया जाएगा। जिले में जननी सुरक्षा योजना में घोटाले और सीएचसी-पीएचसी में भोजन वितरण में धांधली के सवाल पर राज्यमंत्री ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जांच कराएंगे। दोषी अफसर कतई बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें