चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल ननकू।
चित्तौरा। रिश्तेदारी से लौटते समय मंगलवार शाम चाइनीज मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।
गोंडा जिले के कमालपुर करनैलगंज निवासी शफीक ने बताया कि वह अपने भतीजे ननकू (35) के साथ कोतवाली देहात क्षेत्र के मसीहाबाद गांव में दावत खाने आए थे। लौटते समय महाराज सिंह इंटर कॉलेज के पास अचानक चाइनीज मांझा ननकू के गले में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों की मदद से उन्हें तुरंत बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया गया है, हालत गंभीर है।