फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल

Tue, 30 May 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
हादसा ऐसा कि बीच से मुड़ गई कार
विज्ञापन
लखनऊ-बहराइच मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के शिकार लोग एक ही बाइक पर सवार थे। बताया जाता है कि उन्होंने हेलमेट भी नहीं लगाया था।
विज्ञापन


फखरपुर थाना क्षेत्र के होलपारा गांव निवासी जाकरुन (45) पत्नी फारुक अपनी देवरानी हाजरा (35) की तबियत खराब होने पर परिवार के जाकिर हुसैन के साथ बाइक से उसे दिखाने सुबह जिला अस्पताल गई थी।

चिकित्सक को दिखाने के बाद दवा लेकर परिवार के सभी सदस्य एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। बाइक सवार लोग जब लखनऊ-बहराइच मार्ग पर टेड़वा बसंता गांव के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। सवार लोग सड़क पर गिर गए। ट्रक के पहिए के नीचे आकर जाकरुन की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हाजरा पत्नी मोहम्मद नजीब और जाकिर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे के चलते लखनऊ-बहराइच मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि टिकोरामोड़ चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में जाकरुन के परिवारीजनों ने कोतवाली देहात में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें