मिहींपुरवा (बहराइच)। ग्राम पंचायत पृथ्वीपुरवा झाला निवासी जगदीश मौर्य (24) शुक्रवार को किसी कार्य से नानपारा गए थे। जहां से दोस्त मनोहर के साथ घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान रात लगभग नौ बजे नानपारा- लखीमपुर हाईवे पर उनके बाइक के सामने अचानक मवेशी आ गया। उसे बचाने के चक्कर में दोनो बाइक समेत गिर गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी और घायलाें को इलाज के लिए सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल जगदीश को चिकित्सकोंं ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में हालत में सुधार न होने पर शनिवार की सुबह चिकित्सकोंं ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में जगदीश की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।