फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मवेशी से टकराकर बाइक सवार की मौत, दोस्त घायल

Sun, 19 May 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सीतापुर-बहराइच मार्ग पर रमुआपुर गांव के पास शनिवार की रात बाइक अचानक सामने पर आए मवेशी से टकरा गई। इससे सड़क पर गिरकर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। इसमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रवि सिंह (30) शनिवार को अपने मित्र छोटू सिंह (26) के साथ बाइक से हरदी थानाक्षेत्र के भगवानपुर गांव रिश्तेदारी में आए थे। घर लौटते समय थानाक्षेत्र के रमुआपुर गांव के पास मवेशी से बाइक टकरा गई। इसमें गंभीर रूप से घायल रवि सिंह की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। वहीं घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक के भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि वह चार भाई दो बहनों में सबसे बड़े थे। दो पुत्र हैं। पंजाब के लुधियाना में टेंट की दुकान पर काम करते थे। चार दिन पहले घर आए थे। मौत से पिता लल्लू सिंह, मां उमादेवी, पत्नी माया को रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें