फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Sat, 26 Jul 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 रिसिया के सैदा बभनी असोमरोड पर सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद जमा भीड़। 
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। ग्राम पंचायत पथगौरा निवासी बाइक चालक मनोज यादव (30) को शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मनोज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन


मुर्तिहा कोतवाली के पथगौरा निवासी मनोज रिसिया स्थित सरिया मिल में मजदूरी करते थे। शुक्रवार की सुबह लगभग चार बजे वह काम खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान नानपारा-रिसिया मार्ग पर रिसिया मोड़ के पास उनकी बाइक में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। राहगीरों के अनुसार, बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
राहगीरों की सूचना पर रिसिया मोड़ पुलिस पहुंची। चौकी प्रभारी कन्हैया दीक्षित ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें