फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रील बनाने निकली महिला संदिग्ध हालत में मोपेड से गिरी, मौत

Sat, 26 Jul 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 मृतका छेदाना उर्फ समीम बानो की फाइल फोटो। 
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। घर से रील बनाने निकली महिला की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मोपेड से गिरकर मौत हो गई। महिला के तीन बच्चे हैं। नवाबगंज व श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर थाने की पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


नवाबगंज क्षेत्र के कस्बा निवासी छेदाना उर्फ समीम बानो (40) बृहस्पतिवार की शाम घर से रील बनाने की बात कहकर मटेरा बाजार की ओर निकली थीं। रील बनाने के बाद वह चौगड़वा निवासी शब्बीर के साथ मोपेड से घर वापस लौट रही थीं। शब्बीर के अनुसार, श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिंरट क्षेत्र के बेगमपुर के पास मोपेड सड़क किनारे पड़ी गिट्टी पर फिसल गई और छेदाना नीचे गिर गईं। इलाज के लिए उन्हेंं निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सकोंं ने उन्हेंं मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी रमाशंकर यादव ने बताया कि महिला व उनके साथ मौजूद युवक दोनों नवाबगंज कस्बे के रहने वाले थे लेकिन घटना श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिंरट क्षेत्र की है, सूचना दी गई है। साथ ही साथ मौजूद मोपेड चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें