फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रक से टकराई बाइक, एसी मैकेनिक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
अलताफ। 
विज्ञापन
जरवलरोड/नानपारा। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगाें की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

रिसिया थाने के अलिया बुलबुल गांव निवासी अल्ताफ अहमद (18) एसी बनाने का कार्य करते थे। वह बृहस्पतिवार को अपने साथी मैकेनिक फैजी (22) निवासी शेखनपुरवा, थाना रामगांव के साथ एसी ठीक करने के लिए बाइक द्वारा बिछिया जा रहे थे। रास्ते में नानपारा कोतवाली अंतर्गत इमलिया के पास अचानक सड़क के बीच में एक नीलगाय आ गई। नीलगाय से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर उधर से निकल रहे ट्रक में टकरा गई। भीषण सड़क हादसे में अल्ताफ व फैजी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अल्ताफ को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल फैजी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। थाना प्रभारी राजनाथ सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उधर, जरवलरोड में बृहस्पतिवार दोपहर मुस्तफाबाद मोड़ पर एक रोडवेज बस लखनऊ से बहराइच की ओर आ रही थी। विपरीत दिशा से ग्राम लोहटी, जिला बाराबंकी निवासी दीपक पांडे (50) बाइक से जा रहे थे। मुस्तफाबाद मोड़ के निकट रोडवेज बस के अनियंत्रित हो जाने से दीपक की बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई। बाइक के साथ ही दीपक भी सड़क पर घिसटते चले गए। बस में बैठी सवारियों के शोर मचाने पर लगभग सौ मीटर आगे चालक ने बस रोकी। स्थानीय लोग मौके की ओर दौड़े और दीपक को बस के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन इस दौरान दीपक गंभीर रूप से जख्मी हो चुके थे। उन्हें तत्काल सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें