फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में बिहार की महिला पहलवान विजयी

विज्ञापन
रिसिया के बलिदानपुरवा में आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहलवाल। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। बलदानपुरवा गांव में गुरुवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें बिहार की महिला पहलवान का दबदबा रहा। गाजीपुर के पहलवान ने भी अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

रिसिया विकास खंड के बलदानपुरवा गांव में गुरुवार को दंगल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बिहार, दिल्ली, गाजियाबाद, सहारनपुर के पहलवान शामिल हुए। पहले दिन गाजीपुर के मोनू पहलवान और गाजियाबाद के पप्पू पहलवान के बीच कुश्ती हुई। इसमें मोनू पहलवान ने पटखनी देकर जीत हासिल की।
इसके बाद सहारनपुर के नदीम पहलवान और बरेली के असलम पहलवान के बीच कुश्ती हुई। इसमें असलम ने जीत हासिल की। महिला पहलवानों की भी दो कुश्ती कराई गई।
पहली कुश्ती दिल्ली की मोंटी और बिहार की मोनी के बीच हुई। मोनी व मोंटी के बीच 15 मिनट तक चली रोमांचक कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसके बाद बिहार की महिला पहलवान सोनम और दिल्ली की राधा के बीच रोमांचक कुश्ती हुई। इसमें सोनम ने राधा को पटखनी देकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें