फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भूपेंद्र को गोल्ड और विधायक को मिला सिल्वर मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट। 48वीं उत्तर प्रदेश स्टेट एयर एवं स्मॉल बोर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 31 अगस्त से 7 सितंबर के बीच जयपुर में किया गया। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के निशानेबाज भूपेंद्र को गोल्ड तो महसी विधायक सुरेश्वर सिंह को सिल्वर मेडल मिला। इसके अलावा प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन





प्रतियोगिता में भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने 50 मीटर राइफल प्रोन में सीनियर मास्टर श्रेणी के में 600 में से 498 अंक प्राप्त किए हैं। इन्हें सिल्वर मेडल मिला। इसके साथ ही वह प्री नेशनल के लिए भी चयनित हुए। ग्रुप कैटेगरी में वह जिले के ही गगनदीप सिंह व मनमोहन सिंह (मोनू ) के साथ चौथे स्थान पर रहे। मनमोहन सिंह (मोनू ) ने 548 अंक व अरूणेन्द्र प्रताप सिंह ने 535 अंक अर्जित कर प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई हो गए।






वहीं जिले के युवा निशानेबाज भूपेंद्र प्रताप सिंह ने डेफ श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर राइफल व 50 मीटर .22 राइफल स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर दो गोल्ड मेडल हासिल किया। स्टेट चैंपियनशिप में दो मेडल हासिल करने वाले वे जिले के पहले निशानेबाज बने हैं।
विज्ञापन







ट्रैप शॉटगन प्रतियोगिता में जिले के ही अखंड प्रताप सिंह ने 50 में से 27 अंक अर्जित कर प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। उनकी टीम ने 12 बोर डबल ट्रैप प्रतियोगिता में गगनदीप सिंह व आमिर खुर्शीद के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किए। इस मौके पर विजेताओं को कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें