फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिलने पर मामा-मामी ने की थी भानु की हत्या

Fri, 11 Apr 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रामगांव क्षेत्र मेंं गत 29 मार्च को हुए भानु प्रताप हत्याकांड का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। भानु को उसके मामा-मामी ने ही घर की युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिलने पर मारा था।
विज्ञापन

रामगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत औराही निवासी भानु प्रताप उर्फ सुधीर (22) बीते 29 मार्च को नानी के घर धर्मनपुर गांव गया था। ननिहाल जाने के कुछ घंटे बाद संदिग्ध हालात में उसका शव फंदे से लटकता मिला था। घटना के बाद पिता कमलेश ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी थी।
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी ने भानु हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि जब भानु ननिहाल गया था तो उसके मामा-मामी घर पर नहीं थे। जब उसके मामा चेतराम व मामी सुंदरी वापस लौटे तो भानु घर की एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला था। जिसके बाद चेतराम व सुंदरी ने रस्सी से गला कसकर भानु की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार राय, उप निरीक्षक अश्विनी पांडेय, प्रवीण कुमार की टीम ने दोनों को गंभीरवा बाजार से गिरफ्तार किया और पूछताछ की। जिसमें दोनों ने हत्या की बात कुबूल कर ली है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें