फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास की चाभी पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे

विज्ञापन
बहराइच में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को मकान की चाबी देते जिलाधिका - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। धनतेरस के अवसर पर जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने चैंबर में नगर पालिका परिषद के 21 लाभार्थियों को मिष्ठान के पैकेट के साथ पीएम आवास की चाभी सौंपी। चाभी पाकर सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शंभु कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के आवासों की चाभी भेंट की। जिलाधिकारी ने सभी लाभार्थियों को धनतेरस व दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि घर का सपना पूरा हो जाने से लाभान्वित व्यक्ति अब अपने परिवार के विकास के प्रति पूरी तरह से समर्पित होकर कार्य कर सकते हैं। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास होगा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित कराया जाय।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी द्वारा मोहल्ला काजी कटरा निवासी अशोक, गुलाम अलीपुरा के बच्चा सिंह, मनोरानी, मेवा, निकहत परवीन, गुदड़ी के बंशी लाल, वजीरबाग के छंगा कश्यप, मीरा, सीमा, नाजिरपुरा की फरजाना बानो, बख्शीपुरा की गीता, गुड्डी देवी, पावित्री देवी उर्फ अंजू, उर्मिला गुप्ता, चांदमारी नई बस्ती बख्शीपुरा की गुड़िया बेगम, रायपुर राजा के जसपाल सिंह, काजीपुरा की नसीमा, हमजापुरा के निजामुद्दीन, विमला, जैनुलआबदीन व इमामगंज दरगाह शरीफ की संगीता को निर्मित आवास की चाभी भेंट की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मधुसूदन आर्य, परियोजना अधिकारी डूडा संजय कुमार सिंह, जिला कोआर्डिनेटर अभिषेक कुमार, सिविल अभियंता दिव्यांशु विक्रम सिंह, नितिन तिवारी, विशाल पाठक, सोमेश चैधरी, जितेंद्र श्रीवास्तव व ललित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें