फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, तैयारी बैठक आज

Sat, 31 May 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आगामी रविवार को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएगी। इस परीक्षा को लेकर तैयारी बैठक शनिवार को संबंधित परीक्षा केंद्रों में होगी। बैठक में सभी कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा नियमों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से नियुक्त परीक्षा समन्वयक प्रोफेसर डाॅ. उस्मान ने बताया कि संबंधित तीनों परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से आच्छादित किया जा रहा है। इसका संपर्क परीक्षा नियंत्रण कक्ष में लगे स्क्रीन पर रहेगा। नियंत्रण कक्ष से भी परीक्षा कक्ष की निगरानी की जाती रहेगी। परीक्षा शुचिता पूर्वक संपन्न कराने के लिए झांसी से ऑब्जर्वर आएंगे। तीन परीक्षा केंद्र में से दो परीक्षा केंद्र किसान पीजी कॉलेज में ए और बी निर्धारित किए गए हैं। एक परीक्षा केंद्र महिला पीजी कॉलेज में बनाया गया है। इस प्रवेश परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी तथा पर्यवेक्षकों की भी तैनाती की गई है। कक्ष निरीक्षकों की सूची को भी अंतिम रूप दिया जा चुका है। परीक्षा की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी मोनिका रानी तथा नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद अलग-अलग बैठक कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें