फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिछिया-सुजौली मुख्य मार्ग के किनारे पुलिया के नीचे छिपा तेंदुआ पिंजरे में कैद

Fri, 30 May 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बिछिया-सुजौली मुख्य मार्ग पर हजारीपुरवा के पास पुलिया के नीचे तेंदुआ आने के बाद जमा भीड़। 
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बिछिया-सुजौली मुख्य मार्ग पर हजारीपुरवा गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम तेंदुए ने दस्तक दी। तेंदुआ ग्रामीण अनवर वारसी नाम के फार्म हाउस के सामने पुलिया में छिप गया। तेंदुआ देखने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के शोर से परेशान तेंदुए ने उनको दौड़ा लिया और हमले का प्रयास किया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। ग्रामीणोंं ने तत्काल घटना की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर कतर्नियाघाट वन रेंज के बाघ मित्र राजेश मौर्य, वन दरोगा अरविंद गौतम व पड़ोसी रेंज निशानगाड़ा के वन दरोगा मुनीश कुमार वन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को पुलिया से दूर किया। सूचना पर वन रक्षक कौशल किशोर सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिया के दोनों किनारों को चारपाई लगाकर बंद करवा दिया और घटना की सूचना उच्चाधिकारियोंं को दी। सूचना पर रेंजर आशीष गौंड़ मौके पर पहुंचे और तेंदुए को रेस्क्यू करने का अभियान शुरू करवाया। शाम चार बजे अभियान शुरू हुआ और रात आठ बजे तेंदुए को रेस्क्यू किया जा सका।


पिंजरा लगाकर किया रेस्क्यू
रेंजर आशीष गौड़ के निर्देश पर तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए मौके पर पिंजरा मंगवाया गया। वनकर्मी पुलिया के एक छोर पर पिंजरा रखकर तेंदुए को पिंजरे मेंं ढकेलने का प्रयास किया। तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सुभाष सिंह भी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन



मार्ग पर रोक दिया गया आवागमन
मुख्य मार्ग के किनारे तेंदुए के छिपे होने की सूचना पर पहुंचे रेंजर ने सुरक्षा के दृष्टि से बिछिया-सुजौली मार्ग पर आवागमन रोक दिया। मार्ग के दोनों तरफ वनकर्मियोंं को तैनात कर वाहन चालकों को तेंदुए संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें