फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सावधान...सड़क पर घूम रहे कुत्ते, घर में रहें बच्चे और हाथ में रखें डंडा

Wed, 05 Mar 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
शिवपुर में विभाग द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को कुत्तों से बचाव के लिए जागरूक करते कर्
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। जिले में कई महीनों तक भेड़िये का आतंक व्याप्त रहने के बाद अब कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है। भेड़ियों के हमलों से देश-विदेश तक सुर्खी बटोरने के बाद अब बहराइच कुत्तों के हमले के चलते सुर्खी में है। आलम यह है कि मंगलवार को शिवपुर विकासखंड क्षेत्र में प्रशासन को लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक करते देखा गया।
विज्ञापन

शिवपुर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटेरा कला में 24 फरवरी को कुत्तों ने नौ वर्षीय बालिका पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद 12 से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तहसील प्रशासन ने टीम गठित कर कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू किया, लेकिन एक भी कुत्ता पकड़ने में सफलता नहीं मिली। इसके बाद अब तहसील प्रशासन लोगों को खुद से सावधान रहने के प्रति जागरूक करने में जुट गया है।
मंगलवार को शिवपुर बाजार, खंहरिया, मटेरा कलां, रखौना, शिवपुर, सेमरिया आदि गांवों में ई-रिक्शे पर लाउडस्पीकर रख लोगों को जागरूक किया गया। ई रिक्शा सवार कर्मी लोगों से बच्चों को घर में रखने और अकेले बाहर न निकलने देने, घर से बाहर निकलने पर हाथ में डंडा लेने आदि के प्रति जागरूक करते हुए देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें