फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू व शास्त्री के विचार आज भी प्रासंगिक

विज्ञापन
- बहराइच के खादी आश्रम में शुक्रवार को गांधी जयंती पर उनके चित्र का माल्यार्पण करते लोग। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को जिले में मनाई गई। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। सरकारी कार्यालयों में झंडारोहण किया गया। इस दौरान लोगोें ने महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करते हुए देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी शंभु कुमार ने झंडारोहण किया। डीएम ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के अहिंसा के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में डीएम ने सभी को बेटी बचाओ का संकल्प दिलाया। इसके बाद दिव्यांगों को उपकरण बांटे। इस मौके पर एडीएम जयचंद्र पांडेय, सीआरओ प्रदीप यादव, नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश आदि मौजूद रहे। विकास भवन में सीडीओ कविता मीना ने झंडारोहण किया। पीपल तिराहा स्थित खादी आश्रम में सूत कातने के साथ ही फूल चढ़ाकर नमन किया गया। भाजपा कार्यालय में गांधी जयंती पर गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल व वरिष्ठ नेता श्रीनाथ शुक्ल ने स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी की भूमिका पर विचार रखे। गोष्ठी को जिला मंत्री हेमा निगम, डिंपल जैन आदि ने संबोधित किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
नानपारा के हरिजन प्राइमरी विद्यालय में विकास सिंह व सत्येंद्र सिंह की अगुवाई में जयंती मनाई गई। सरस्वती विद्या मंदिर रुपईडीहा में आचार्य दयाशंकर शुक्ल, रतन अग्रवाल, डॉ. उमाशंकर वैश्य आदि ने श्रद्धांजलि दी। उर्रा के प्राथमिक विद्यालय में मोनू शर्मा, शैलेंद्र साहनी, राजेश गुप्ता, भरत कुशवाहा, बीरबल आदि की मौजूदगी में जयंती मनाई गई। चफरयिा में पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी की अगुवाई में जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

रिसिया के गायत्री महाविद्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, बीआरसी भवन, सरस्वती इंटर कालेज, डाकघर आदि में जयंती धूमधाम से मनाई गई। अगैया के कृपाराम जनजागृति स्कूल में भी गांधी जयंती पर गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें संस्थापक कृपाराम गुप्ता ने गांधी जी और शास्त्री जी के बारे में जानकारी दी। चित्तौरा में मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार दूबे की अगुवाई में जयंती मनाई गई। जिसमें जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव, माधवराम पांडेय, उमेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। उधर, भगवान दास सेवा संस्थान की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर विशेश्वरगंज, चिलवरिया और रिसियामोड़ पर मास्क बांटे गए। पुलिस लाइंस में शुक्रवार को गांधी जयंती पर कार्यक्रम हुआ। जिसमें पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्रा ने सभी फालोअर को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

बहराइच के कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को गांधी जयंती पर कार्यक्रम में दिव्यांगों को उपकरण वितरित कर- फोटो : BAHRAICH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें