फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चार दिन बंद रहेंगे बैंक, पर एटीएम नहीं देंगे दगा

Wed, 23 Dec 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/श्रावस्ती। बैंकों में आज से चार दिनों के लिए छुट्टी घोषित हो गई है। इसके चलते बाजार में खलबली मच गई है लेकिन उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


कारण, बैंकों ने उपभोक्ताओं को असुविधा से बचाने के लिए तैयारियां कर ली है। बैंक प्रबंधकों ने अपने एटीएम कैशफुल रखने का दावा किया है।

बुधवार को चौधरी चरण सिंह जयंती पर बैंकों में हॉफ डे काम हुआ। इसके बाद गुरुवार से शनिवार तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। गुरुवार को हजरत मोहम्मद का जन्मदिवस है।

शुक्रवार को क्रिसमस मनाया जाएगा। वहीं माह के अंतिम शनिवार को बैंकों में नियमित छुट्टी रहती है। इसके बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश है। इस तरह बैंक चार दिनों तक लगातार बंद रहेंगे।
विज्ञापन


बैंकों की छुट्टियों को देखते हुए एटीएम में कैश मैनेजमेंट करने वाली कंपनी ने इसकी तैयारी कर ली है। छुट्टियों के चलते एडवांस कैश स्टॉक कर लिया गया है जो जरूरत के हिसाब से विभिन्न एटीएम में लोड किया जाएगा।

शहर व कस्बों में अधिकांश एटीएम में कैश लोड करने का काम निजी क्षेत्र की कंपनियों को दिया गया है। कर्मचारी निर्धारित समय के अनुसार एटीएम में पहुंचकर कैश लोड करने का काम जारी रखेंग। लेकिन, बड़े पैमाने पर एटीएम से रुपये की निकासी होने से लोगों को मुसीबत हो सकती है।

एटीएम में कम नहीं पड़ेंगे रुपये

बहराइच में पीएनबी के मुख्य प्रबंधक शरद मेहरोत्रा ने बताया कि सभी एटीएम की सभी शाखाओं पर रुपये लोड करने का निर्देेश नामित संस्था को दिया गया है। एटीएम में रुपयेे कम नहीं पड़ेंगे।

वहीं, लीड बैंक प्रबंधक एसके झा ने बताया कि एटीएम में पैसे का टोटा पड़ने की संभावना कम है। खाली एटीएम गुरुवार को भर दिए जाएंगे। वहीं, श्रावस्ती के अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक एसके झा कहते हैं कि एटीएम में पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें