फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश नहीं मिलने पर भड़के ग्राहक

Thu, 08 Dec 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र की बैंक शाखाओं में गुरुवार को भी कैश नहीं पहुंचा। इससे रुपये निकालने बैंक पहुंचे ग्राहक नाराज हुए। रिसिया मोड़ स्थित ग्रामीण बैंक में कैश नहीं होने से गुस्साए ग्राहकों ने नानपारा-बहराइच मार्ग जामकर प्रदर्शन किया। इससे अफरातफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन


नवाबगंज में बेकाबू भीड़ ने धक्कामुक्की की जिसकी चपेट में आकर दो महिलाएं बेहोश हो गईं। अन्य स्थानों पर भी यही स्थिति दिखी। शहर के बैंकों में कैश का वितरण हुआ लेकिन एटीएम में दोपहर तक पैसा खत्म हो गया। इससे लोग निराश होकर लौटे।

पांच सौ व हजार के नोट बंद होने के 29 दिन बाद भी जिले की बैंकों में कैश की किल्लत दूर नहीं हो पाई। गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में कैश नहीं पहुंचने के कारण खाताधारकों को भुगतान नहीं मिल पाया। बैंक कर्मियों ने उन्हें अपनी मजबूरी बता वापस कर दिया।
विज्ञापन


शहर के पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई, इंडियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, एचडीएफसी बैंक समेत अन्य बैंक शाखाओं में पैसे निकालने के लिए लोगों की कतार लगी रहीं। बैंकों में कैश की कमी होने के कारण लोगों को जरूरत के मुताबिक भुगतान नहीं मिला। फखरपुर क्षेत्र की इलाहाबाद बैंक में कैश की कमी के चलते भुगतान नहीं होने पर बाहर जमा भीड़ ने बेकाबू हो गई।

लोगों ने धक्कामुक्की शुरू कर दी। नवाबगंज में भीड़ के बीच धक्कामुकी के चलते अफसाना और जगरानी चोटिल हो गईं। रिसियामोड़ स्थित ग्रामीण बैंक लौकी शाखा पर कैश नहीं होने के चलते लोग भड़क उठे। बभनी सैदा निवासी शफीक सड़क पर लेट गया। शफीक के मुताबिक वह काफी समय से बीमार है।

हफ्ते भर से बैंक के चक्कर लगा रहा लेकिन कैश नहीं मिला। शफीक के साथ ही अन्य उपभोक्ताओं ने नाराजगी में सड़क जाम कर दी। अफरातफरी की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे एसओ रिसिया अफसर परवेज ने बैंक अधिकारियों से बात की। शुक्रवार को बैंक में कैश आने का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए। प्रदर्शन के चलते दो घंटे तक सड़क जाम रही।

उधर महसी महाराजगंज के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में खाताधारकों को भुगतान नहीं किए जाने पर झड़प हुई। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों को शांत कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जरवलरोड के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में भी यही हालात रहे। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम में भी कैश की कमी के कारण लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें