फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: केले के पाउडर से बढ़ेगी किसानों की आय

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में केले की खेती को नई पहचान दिलाने और किसानों की आय को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में केले से फ्रीज ड्राई पाउडर बनाने के लिए सामान्य सुविधा केंद्र (सीएफसी) स्थापित करने की योजना पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने उद्यमियों और किसानों को शीघ्रता से विशेष प्रयोजन इकाई (एसपीवी) गठित कर इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


बैठक में उद्योग विभाग के जोनल विकास वर्मा ने बताया कि फ्रीज ड्राई तकनीक से तैयार केले का पाउडर लंबे समय तक अपनी गुणवत्ता और ताजे फल जैसे रंग को बनाए रखेगा। यह तकनीक किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने में सहायक होगी और फसल के मूल्य गिरने की समस्या से भी राहत प्रदान करेगी।

उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा ने ओडीपी की जानकारी देते हुए बताया कि एसपीवी के माध्यम से परियोजना स्थापित करने पर प्रदेश सरकार विभिन्न स्तरों पर वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। चार करोड़ रुपये तक की परियोजना पर 90 प्रतिशत, आठ करोड़ रुपये तक की परियोजना पर 80 प्रतिशत और 10 करोड़ रुपये तक की परियोजना पर 70 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। शेष धनराशि और भूमि की व्यवस्था एसपीवी को करनी होगी। एसपीवी में न्यूनतम 20 सदस्यों का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन




बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के तहत जिले में प्राप्त हुए निवेश प्रस्तावों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में 193 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के माध्यम से कुल 2,823.56 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से 147 एमओयू, जिनका मूल्य 2,144.40 करोड़ रुपये है, का सत्यापन पूरा हो चुका है। अब तक 126 औद्योगिक इकाइयां संचालित भी हो चुकी हैं।



निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की गई, जिसमें 1,247 आवेदन प्राप्त हुए और इनमें से 1,129 को स्वीकृत किया गया है। यह जिले में औद्योगिक विकास की गति को दर्शाता है।
विज्ञापन

जिले में निवेश पर एक नजर
193 एमओयू, प्रस्तावित निवेश 2,823.56 करोड़।
147 एमओयू (2,144.40 करोड़) सत्यापित।
126 औद्योगिक इकाइयां शुरू हो चुकी हैं।
सीएफसी योजना में 4 करोड़ पर 90 प्रतिशत, 8 करोड़ पर 80 प्रतिशत और 10 करोड़ पर 70 प्रतिशत तक अनुदान।
निवेश मित्र पोर्टल पर 1,247 आवेदन, जिनमें 1,129 स्वीकृत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें