फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से नेपाल को प्याज निर्यात पर लगायी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। देश में बढ़ रहे प्याज के दामों पर अंकुश के लिए केंद्र सरकार ने दूसरे देशों में निर्यात पर रोक लगा दी है। इसका आदेश रुपईडीहा में स्थित कस्टम कार्यालय सोमवार को पहुंचा। इस पर कस्टम ने नेपाल को प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है। इससे प्याज लदे वाहन सीमा पर ही खड़े हैं। नेपाल को प्याज निर्यात न होने पर महंगाई पर अंकुश लगाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

देश में प्याज के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। बीते 15 दिन में प्याज का मूल्य विभिन्न राज्यों में 80 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है। इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने रविवार को एक आदेश जारी किया। जिसके तहत प्याज के निर्यात पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत भारत से प्याज नेपाल को नहीं भेजा जाएगा। जिससेे प्याज की बढ़ती किल्लत व कालाबाजारी को पूरी तरह से बंद किया जा सकेगा। बेतहाशा हो रही वृद्धि पर अंकुश लगाया जा सकता है। केंद्र सरकार का आदेश सोमवार को रुपईडीहा में स्थित कस्टम कार्यालय पहुंचा।
विज्ञापन

कस्टम कार्यालय के इंस्पेक्टर चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि भारत सरकार नेे 29 सितंबर को गाइडलाइन जारी करते हुए प्याज के निर्यात पर रोक लगाई है। ऐसे में अब नेपाल को आगे का आदेश नहीं आने तक प्याज की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। आपूर्ति बंद होने से सीमा पर वाहनों की कतार लग गई है। प्याज लदे ट्रक रुपईडीहा कस्बे में खड़े हुए हैं।
उद्यान विभाग देगा 40 रुपये किलो प्याज
उद्यान विभाग की ओर से देश में बढ़ रही प्याज की किल्लत को देखते हुए शहर के कलेक्ट्रेट मुख्य गेट के निकट प्याज का काउंटर स्थापित कराया गया है। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद चौहान ने प्याज काउंटर का सोमवार को उद्घाटन किया। उद्यान सलाहकार आरके वर्मा ने बताया कि काउंटर से 40 रुपये प्रति किलो प्याज की बिक्री की जाएगी। जिससे लोग आसानी से प्याज खरीद सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें