फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की बोरियां में निकली गिट्टी व मौरंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। मिहींपुरवा ब्लॉक के चहलवा गांव के कोटेदार की ओर से रविवार को राशन वितरण के लिए अनाज की बोरियां खोली गईं, लेकिन अधिकतर बोरियों में गिट्टी व मौरंग भरी मिली। इससे मौके पर मौजूद ग्रामीण भड़क गए। कार्डधारकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के विरोध के चलते कोटेदार ने राशन का वितरण रोक दिया है। उच्चाधिकारियों को इस मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा प्रथम का कोटा माता प्रसाद के पास है। इस समय ग्रामीणों को कोटेदार की ओर से राशन का वितरण किया जा रहा है। रविवार को तमाम कार्डधारक कोटेदार के घर पहुंचे। कोटेदार ने राशन वितरण के लिए बोरियां खोलनी शुरू की तो सभी भौचक रह गए। बोरियों में गिट्टी व मौरंग भरी मिली। कोटेदार ने ग्रामीणों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ 50 बोरे खोले।
इन बोरियों में गिट्टी और मौरंग निकली। इस पर कार्डधारक हरिंदर, राजबली, अशोक कुमार, यदुनाथ सिंह, नितिन शुक्ला, विनोद दूबे, विपिन मिश्रा, सुमित, राजेश कुमार और विनोद आदि ग्रामीणों ने मिहींपुरवा गोदाम प्रभारी के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गोदाम परिसर में अनाज की बोरियों में खेल किया जा रहा है।
विज्ञापन

घोटाले के कारण बोरियों में अनाज की जगह पर गिट्टी और मौरंग भरी जा रही है। ग्रामीणों के विरोध के चलते कोटेदार ने राशन का बंद कर दिया है। इसके बाद सभी ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा। वहीं, कोटेदार माता प्रसाद ने बताया कि इस बार 119 क्विंटल 85 किलो गेहूं, चहलवा द्वितीय में 73 क्विंटल 29 किलो गेहूं और चावल की उठान हुई है।
गोदाम प्रभारी आरडी प्रसाद ने बताया कि चहलवा गांव के कोटेदार के यहां बोरी खुलने के दौरान गिट्टी और मौरंग निकलने की सूचना मिली है। ग्रामीणों के साथ कोटेदार ने भी शिकायत की है। कोटेदार को साफ-सुथरा गेहूं व चावल वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही खराब गेहूं की बोरियों को बदलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें