फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में तीन प्रवासी समेत पांच कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में तीन और प्रवासी कामगार समेत पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें दो जरवल ब्लॉक व एक कैसरगंज ब्लॉक का निवासी है कैसरगंज निवासी वृद्ध लखनऊ में इलाज के दौरान संक्रमित हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने परिवारीजनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। वहीं, रिसिया थाना क्षेत्र के कटिलिया भूपसिंह गांव में कुछ दिन पूर्व मिले कोरोना संक्रमित प्रवासी के संपर्क में आने के कारण उसकी मां और भाभी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। पांच और रोगी मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 99 पहुंच गई है। इनमें 62 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि जरवल विकास खंड के दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान से देर शाम भेजी गई, जिसमें दोनों लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि दोनों बीते हफ्ते मुंबई से आए थेे। उधर, पंजाब से आए प्रवासी कामगार कैसरगंज ब्लॉक के वैरीकोटवा गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्ध हार्ट में समस्या होने के कारण लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। लखनऊ में कराई गई जांच रिपोर्ट में वृद्ध कोरोना पॉजिटिव आया है। सूचना मिलने पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने परिवारीजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
वहीं, रिसिया थाना क्षेत्र के कटिलिया भूपसिंह गांव निवासी एक युवक कुछ दिन पहले मुंबई से आया था। उसकी जांच कराई गई तो बीते सप्ताह उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसके संपर्क में आए परिवार के आठ लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सैंपल की रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजी गई है, जिसमें उसकी मां के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट दो दिन पूर्व मिली है, जबकि शनिवार देर शाम उसकी भाभी की भी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। संक्रमित प्रवासी के संपर्क में आए दो और लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव में सतर्कता और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

दोनों मरीजों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश पांडेय ने ग्राम प्रधान नईम खां के साथ रविवार को गांव का दौरा किया। प्रभारी निरीक्षक ने सील किए गए रास्तों पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि गांव में किसी के भी आने-जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रखा जाए। ग्राम प्रधान ने भी सफाई कर्मियों की टीम को लगाकर सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य कराया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव में दो और पॉजिटिव मिलने के बाद कर्मचारियों को गांव के लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि पांच कोरोना पॉजिटिव संख्या मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 99 पहुंच गई है। इनमें 62 रोगी ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 37 संक्रमित एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें