फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद आज, लोगों में उल्लास

विज्ञापन
बहराइच नगर में रविवार को बकरीद के लिए बाजार में सजी दुकानों पर खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। बकरीद (ईद-उल-अजहा) का पर्व परंपरागत तरीके से सोमवार को मनाया जायेगा। पर्व को लेकर लोगों में उल्लास है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अदा की जाएगी, जिसमें हजारों लोग इबादत कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगेंगे। कुर्बानियों का सिलसिला भी सुबह से ही शुरू हो जाएगा। बकरीद के मौके पर खरीदारी के लिए रविवार को बाजारों में भीड़ उमड़ी। देर रात तक खरीदारी का दौर चला।
विज्ञापन

बकरीद कुर्बानी का त्योहार है। बकरीद पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ती रही। इस दौरान कपड़े व सिंवई की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही। इसके अलावा सजावटी सामानों व बर्तनों की भी खरीदारी की गई। सैयद फिदा अब्बास ने बताया कि यह पर्व पैगंबर हजरत इब्राहीम की सुन्नत के तौर पर मनाया जाता है।
सुबह मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अदा की जाएगी, जिसमें हजारों लोग इबादत कर देश में खुशहाली की दुआ मांगेंगे। नमाज के बाद कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हो जायेगा। बाजार में बकरीद को देखते हुए जगह-जगह दुकानें सज गई हैं। रविवार को महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

बहराइच में सुबह 6:45 बजे से नमाज ईद उल अजहा का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नगर की मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर की ईदगाह व मस्जिद में नमाज ईद उल अजहा के वक़्त का एलान कर दिया गया है। ईदगाह के मुतवल्ली इशरत महमूद खां ने बताया कि ईदगाह में सुबह 9.30 बजे नमाज पढ़ी जायेगी। नमाज के बाद मवेशियों की कुर्बानियों का सिलसिला परंपरागत तरीके से शुरू होगा, जो तीन दिनों तक चलेगा।
मंडी में 15 से 40 हजार रुपये तक बिके बकरे
बकरीद पर्व के मौके पर रविवार को शहर के चिक्कीपुरा मोहल्ले में साप्ताहिक मंडी में बकरों का बाजार लगा था। इसके बाद खुले बाजार में कुर्बानी देने वालों ने बकरों की खरीदारी की। 15 से 40 हजार रुपये के बकरे बाजार में बिके। मालूम हो कि बकरीद के मौके पर बकरे की कुर्बानी करना सुन्नत माना जाता है। कुर्बानी हर मुसलमान के लिए फर्ज है।
दरगाह प्रबंध समिति ने खरीदे 11 बकरे
दरगाह प्रबंध समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष बकरीद पर्व पर बकरों की कुर्बानी दिए जाने की प्रथा चली आ रही है। दरगाह प्रबंध समिति ने 35 हजार की कीमत के 11 बकरे खरीदे हैं। प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने बताया कि हजरत सैयद सलार मसूदद गाजी की पाक दरगाह पर उनके माता-पिता व बुजुर्गों के नाम व पर प्रत्येक वर्ष बकरों की कुर्बानी दी जाती है। उसी के तहत बकरों की खरीदारी की गई है।
विज्ञापन

मस्जिदों में नमाज का समय
1- मरकजी ईदगाह सालारगंज 9:30 बजे
2 - ईदगाह दरगाह शरीफ 9:00 बजे
3- जामा मस्जिद काजी पुरा 8:30 बजे
4- कादरी जामा मस्जिद मंसूरगंज 8:45 बजे
5- मस्जिद कदम रसूल दरगाह 8:00 बजे
6- चांद मस्जिद मेवाती पुरा 6:45 बजे
7- मस्जिद लाल मीनार चांदपुरा 6:45 बजे
8- मस्जिद अबु बकर नाजिरपुरा 6:45 बजे
9- खसियारी मस्जिद सालारगंज 7:00 बजे
10- ताज मस्जिद महोलीपुरा 7:00 बजे
11- नानपारा मस्जिद चौक बाजार 7:00 बजे
12 - मस्जिद आलम शहीद 7:30 बजे
13- मस्जिद मदरसा फ़ैज उल उलूम 7:30 बजे
14- साहू मस्जिद खत्री पुरा 7:45 बजे
15- बम्बईया मस्जिद खत्री पुरा 8:00 बजे
16- चौहट्टा मस्जिद बड़ी हाट 8:30 बजे
17- मस्जिद छोटी तकिया 9:00 बजे
18- मस्जिद मक़बरा अलावल खां 9:00 बजे
19- मस्जिद हबीब उल्ला बड़ी हाट 9:00 बजे
20- खसियारी मस्जिद सालारगंज दूसरी जमात 10:00 बजे
इंसेट
नानपारा में नमाज का वक्त
मस्जिद समय
बेगम मस्जिद 8.00 बजे
कसगर मस्जिद 8.30 बजे
मरकज मस्जिद 7.00 बजे
तहसील मस्जिद 8.00 बजे
नूरी मस्जिद 7.00 बजे
जिन्नाद वाली मस्जिद 8.00 बजे
राजा साहब मस्जिद 8.30 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें