घटना रात करीब एक बजे ग्रामीणों की नजर में आई, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बहराइच में जमीनी विवाद में शुक्रवार देर रात एक युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस मामले में परिजनों ने चाचा को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्राम अलीनगर निवासी जाकिर अली (35) पुत्र साकिर अली का जमीनी विवाद लंबे समय से अपने चाचा आसिफ से चल रहा था। इसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि जाकिर रोजाना की तरह रात करीब आठ बजे घर से थोड़ी दूर टहलने निकला था। घर से जाते समय वह बाहर से दरवाजा बंद कर देता था और लौटकर खुद खोलता था। इसी रूटीन की जानकारी होने के कारण आरोपियों ने रास्ते में घात लगाकर उसे रोक लिया। पहले उसके सिर पर जोरदार वार किया गया, उसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना रात करीब एक बजे ग्रामीणों की नजर में आई, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक खेती-बाड़ी का काम करता था और उसके चार बेटियां तथा दो बेटे हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। खैरीघाट थाने के प्रभारी निरीक्षक राशिद अली खान ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते युवक की हत्या की गई है। नामजद आरोपी चाचा आसिफ को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है।