फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: सड़क पर टहलता दिखा बाघ, अधिशासी अभियंता ने रोकी गाड़ी और कैमरे में कैद किया नजारा

Mon, 23 Nov 2026 05:31 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बिछिया (बहराइच)

सार

गिरजापुरी-कैलाशपुरी मार्ग पर अचानक एक बाघ सामने आ गया और सड़क पर चहलकदमी करता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने ये रोमांचक नजारा अपने कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन
सड़क पर चहलकदमी करता दिखा बाघ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में रविवार शाम जंगल के बीच सड़क पर बाघ की चहलकदमी देखकर राहगीर रोमांचित हो उठे। गिरजापुरी-कैलाशपुरी मार्ग पर अचानक बाघ सामने आ गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सरयू नहर खंड प्रथम, नानपारा के अधिशासी अभियंता हर्ष कुमार ने अपनी गाड़ी रोक दी। कुछ देर तक बाघ सड़क पर टहलता रहा। इस दौरान अधिशासी अभियंता ने गाड़ी के भीतर से ही उसकी तस्वीर कैमरे में कैद कर ली।

विज्ञापन


अधिशासी अभियंता अपनी कार से गिरजापुरी-कैलाशपुरी मार्ग से गुजर रहे थे। उन्होने बताया अचानक जंगल से निकलकर बाघ सड़क पर आ गया। बाघ को सामने देखकर उन्होंने तत्काल गाड़ी रोक दी और उसके रास्ते से हटने का इंतजार करने लगे। कुछ देर तक सड़क पर चहलकदमी करने के बाद बाघ जंगल की ओर चला गया। इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी आगे बढ़ाई।

ये भी पढ़ें - अब एक ट्रैक पर राम-जानकी की नगरी: पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना राम अधूरे, पुनर्निर्माण के लिए खोला खजाना
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ: वायु सेना प्रमुख बोले- युवा पीढ़ी की सोच ही तय करेगी भारत का भविष्य, विज्ञान की ताकत को समझने की जरूरत


बाघ की मौजूदगी का यह रोमांचक नजारा उनके कैमरे में कैद हो गया। जंगल के बीच सड़क पर बेखौफ टहलते बाघ की तस्वीर कतर्नियाघाट के प्राकृतिक सौंदर्य और यहां वन्यजीवों की मौजूदगी की झलक दिखा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

पहले भी नजर आया था, सावधानी बरतने की सलाह दी गई थी

इसके पहले भी 10 नवंबर को सुजौली-कठौतिया मार्ग पर अचानक बाघ आ गया था। वह काफी देर तक सड़क पर चहलकदमी करता रहा। उसे सामने देखकर राहगीरों के कदम थम गए। कुछ लोगों ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

राहगीरों के अनुसार, लगभग पांच मिनट बाद बाघ धीरे-धीरे घने जंगल की ओर चला गया था। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी को लेकर चर्चा रही।

वन क्षेत्राधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने बताया था कि कतर्नियाघाट वन क्षेत्र से सटे गांवों और मार्गों पर वन्यजीवों की आवाजाही को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। जंगल के बीच से गुजरने वाले कच्चे रास्तों पर आवागमन करते समय सतर्क रहें और अकेले जाने से बचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें