फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बहराइच- तीन दिन में भेड़िए का तीसरा हमला, तीन बच्चे घायल

Fri, 08 Mar 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदी थाना क्षेत्र का मामला, ग्रामीण में खौफ, वनकर्मियों ने शुरू की कॉम्बिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीमहसी (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र के औराही गांव व आसपास इलाके में बीते तीन दिनों में भेड़िए ने हमलाकर बालक और दो बालिकाओं को घायल कर दिया है। घायल बालक का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। इस मामले की जानकारी पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कांबिंग शुरू की है। क्षेत्र में लगातार हो रहे वन्यजीवों के हमले से लोगों में दहशत का माहौल है।

औराही गांव निवासी विक्रम की बेटी काजल (12) शुक्रवार की सुबह कुछ महिलाओं के साथ नित्य क्रिया के लिए जा रही थी। इसी दौरान अचानक भेड़िए ने हमला कर दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर भेड़िया गन्ने के खेत में छिप गया। हमले में बालिका का पैर जख्मी हो गया। परिजनों ने उसका पास के अस्पताल में इलाज कराया। वहीं औराही गांव निवासी शोभाराम के पुत्र राहुल (6) व बर्मापुरवा गांव निवासी ननकई (14) पर बुधवार की रात भेड़िए ने हमला कर घायल दिया था। घायल राहुल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं ननकई का भी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर क्षेत्रीय वनाधिकारी मो. शाकिब ने वनकर्मियों के साथ कॉम्बिंग शुरू की है। साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने की बात कही है। रेंजर का कहना है कि जांच के दौरान भेड़िए के पगचिह्न मिले हैं। उन्होंने बताया की क्षेत्र में गन्ने की फसल अधिक है। इससे भेड़िया आसानी से छिप जा रहा है। उन्होंने बताया मौके पर वन टीम लगी है और गांव वालों को सतर्क रहने के लिए कह जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें