फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मतदान के लिए किया प्रेरित और दिलाई शपथ

Fri, 08 Mar 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गांव में लगेगी चौपाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय पटना में मतदाता जागरूकता चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें मौजूद डीएम कृतिका शर्मा ने महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों को स्वयं मतदान करने व दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील कर मतदान करने की शपथ भी दिलाई।
उन्होंने लोगों से निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन में आए बिना मताधिकार करने की अपील की। कहा कि आज से जिले के कई स्थलों पर चौपाल का आयोजन होगा। जहां पंचायत से लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों को तैनात किया गया है। कहा, यदि किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं है अथवा छूट गया तो नाम मतदाता सूची में डलवा दें। जिससे मतदान में दिक्कत न हो। इस दौरान एसडीएम जमुनहा एसके राय, बीएसए अमिता सिंह, बीडीओ एसपी सिंह, बीईओ सहित बीएलओ व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं सिटकहवा में सीडीओ अनुभव सिंह व चहलवा में एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता चौपाल हुई। जहां मौजूद ग्रामीणों को शत प्रतिशत मतदान करने व दूसरों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्वतारोही टीम ने किया जागरूक
श्रावस्ती। सिरसिया के ग्राम गुलरा व कटकुइया कला में बृहस्पतिवार पर्वतारोही टीम ने ग्रामीणों को मतदाता बनने व मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, पंचायत सहायक, सफाई कर्मचारी सहित ग्रामीण मौजूद रहे। जिनकी ओर से गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बगही के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न स्लोगनों व पोस्टरों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें