फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 दरोगा इधर से उधर; पढ़ें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

Sat, 09 Aug 2025 04:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी ने अमृतपुर पुरैना चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं 18 दरोगाओं के तबादले किए हैं। आगे पढ़ें और जानें किसे कहां की जिम्मेदारी मिली?
विज्ञापन
पुलिस विभाग में तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में पुलिस महकमे में शुक्रवार देर रात बड़ा फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ने 18 उपनिरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए। इस अदला-बदली में थानों और चौकियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


सबसे चर्चित तबादलों में अमृतपुर पुरैना चौकी इंचार्ज अनिल कुमार यादव को लाइन हाजिर करना शामिल है। उनकी जगह कोतवाली मुर्तिहा में तैनात उपनिरीक्षक अमित कुमार को भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात आठ दरोगाओं को विभिन्न थानों में भेजकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पुलिस लाइन से बाहर आए धर्म प्रकाश सिंह को बौंडी, शैलेंद्र कुमार यादव को रामगांव, राजीव कुमार मिश्रा को हुजूरपुर, बिंदेश्वरी प्रसाद यादव को जरवल रोड, अनूप मणि त्रिपाठी को दरगाह शरीफ और दीनानाथ सागर को रुपईडीहा में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।

चौकी इंचार्ज हुए इधर से उधर

शिवम कुमार कनौजिया को कस्बा चौकी (जरवल रोड), महेंद्र प्रताप सिंह को भग्गड़वा चौकी (हुजूरपुर) और अमित कुमार को अमृतपुर पुरैना चौकी (मुर्तिहा) का इंचार्ज बनाया गया है। जबकि कोतवाली नगर के राजकुमार को चितलहवा चौकी (मुर्तिहा), आशुतोष चंद्र को इमीग्रेशन चेक पोस्ट चौकी (रुपईडीहा) की कमान मिली है। कानूनगोपुरा चौकी इंचार्ज शशि प्रताप सिंह को नानपारा में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है, जबकि देवेंद्र प्रताप सिंह को कानूनगोपुरा चौकी नगर भेजा गया है। भग्गड़वा चौकी इंचार्ज आशुतोष कुमार राय को जिला अस्पताल चौकी नगर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

थानों में भी अदला-बदली

हरदी के महंत शर्मा को खैरीघाट, खैरीघाट के विजय यादव को हरदी और नवाबगंज के सुरपति त्रिपाठी को वहीं के वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें