फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: 18 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस व एसएसबी की कार्रवाई में मिली सफलता

Wed, 11 Nov 2026 04:53 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

जांच अभियान के दौरान पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने 50 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 18 लाख रुपये की है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपईडीहा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 11 नवंबर को आईसीपी बाईपास मोड़ के पास जांच अभियान चलाया।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने बच्चन खां पुत्र हमीद खां निवासी ग्राम निधि नगर पोखरा, थाना रुपईडीहा, उम्र करीब 50 वर्ष को दोपहर लगभग 2:30 बजे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना रुपईडीहा में मुकदमा संख्या 311/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें