फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich : आईटीआई में लगाया लापता प्रिंसिपल का पोस्टर, नियमित अनुपस्थिति न होने से विद्यार्थी हो रहे परेशान

Thu, 09 Jul 2026 01:36 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि कार्यकर्ताओं का कहना था कि संस्थान में प्रिंसिपल की नियमित अनुपस्थिति के कारण विद्यार्थियों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है और शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
 
विज्ञापन
परिसर में लगाए गए पोस्टर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बहराइच परिसर में प्रिंसिपल के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से लापता प्रिंसिपल का पोस्टर लगाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि संस्थान में प्रिंसिपल की नियमित अनुपस्थिति के कारण विद्यार्थियों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है और शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन


छात्र नेता आदर्श शुक्ला ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की सफलता उसके अनुशासन, नेतृत्व और नियमित प्रशासन पर निर्भर करती है। यदि संस्थान का प्रशासनिक नेतृत्व प्रभावी न हो या नियमित रूप से उपलब्ध न रहे, तो इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई, प्रशिक्षण, अनुशासन और भविष्य पर पड़ता है।

जिला संयोजक आशुतोष मिश्रा ने कहा कि परिषद का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, नियमित प्रशासन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण दिलाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है कि उसे जवाबदेह प्रशासन मिले।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से संस्थान में नियमित और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। इस दौरान जिला संगठन मंत्री आकाश पांडेय, हर्षित जायसवाल, सुवेश शर्मा, घनश्याम यादव, कौस्तुभ शर्मा, अमन अवस्थी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें