बहराइच के केडीसी मैदान में क्रिकेट मैच में बल्लेबाजी करता खिलाड़ी। - स्रोत : आयोजक
बहराइच। शहर स्थित किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में वेदवान प्रीमियर लीग के सातवें दिन मंगलवार को आठवां मुकाबला खेला गया। इसमें बहराइच शिवाजय फाइटर्स टीम को बहराइच पैंथर्स ने हराया।
टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बहराइच पैंथर्स के खिलाड़ियों ने निर्धारित 25 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 160 रनों का स्कोर खड़ा किया। अंश शुक्ला ने 38 रन बनाए। शिवाजय फाइटर्स के खिलाड़ी वरिंदर ने तीन, ताहा और सोहेल ने दो-दो विकेट लिए।
इसके जवाब में मैदान में उतरी शिवाजय फाइटर्स की टीम 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20वें ओवर में 105 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, बहराइच पैंथर्स ने मैच जीत लिया। शिवाजय फाइटर्स के खिलाड़ी ताहा ने 33 व वरिंदर ने 30 रन बनाए।
पैंथर्स की तरफ से हरेंद्र वेदवान ने चार, दिव्यांशु सिंह ने दो विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के प्रदर्शन की बदौलत हरेंद्र वेदवान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका यश चौरसिया और आशुतोष ने निभाई। स्कोरर गोविंद चौहान रहे। इस अवसर पर मनीष सिंह, आयुष चित्रांश, देवाशीष राय, इफ्तिखार अली व प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।