फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ओवैसी बोले- विपक्षी नहीं चाहते यूपी की सियासत में मुसलमानों की हिस्सेदारी बढ़े

Sun, 04 Oct 2026 06:17 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

ओवैसी ने कहा कि विपक्षी दलों की राजनीति में मुसलमानों की भूमिका सिर्फ वोट देने तक सीमित रखने की कोशिश होती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘‘अब्दुल सिर्फ दरी बिछाए, भइया का जिंदाबाद करे, उन्हें वोट दे और फिर अपने घर चला जाए।"
विज्ञापन
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की सियासत में मुसलमानों की राजनीतिक भागीदारी को लेकर रविवार को विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। श्रावस्ती में जनसभा के लिए जाते समय दोपहर करीब दो बजे बहराइच पहुंचे ओवैसी ने एक होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी दल नहीं चाहते कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की कोई बड़ी राजनीतिक पार्टी खड़ी हो और उनकी सियासी हिस्सेदारी बढ़े।

विज्ञापन


 ओवैसी ने कहा कि विपक्षी दलों की राजनीति में मुसलमानों की भूमिका सिर्फ वोट देने तक सीमित रखने की कोशिश होती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘‘अब्दुल सिर्फ दरी बिछाए, भइया का जिंदाबाद करे, उन्हें वोट दे और फिर अपने घर चला जाए।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा है, मस्जिदें गिराई जा रही हैं और समुदाय के साथ जुल्म किया जा रहा है। ओवैसी ने कहा कि ऐसे हालात में मुसलमानों को अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए आवाज उठानी होगी।
विज्ञापन


होटल में बड़ी संख्या में एआईएमआईएम कार्यकर्ता मौजूद रहे। लगभग 30 मिनट कार्यकर्ताओं के बीच रहने के बाद ओवैसी श्रावस्ती के लिए रवाना हुए, जहां रविवार को उनकी जनसभा प्रस्तावित थी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें