फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News : शराब पीकर घर आया तो पत्नी ने खाना देने से किया मना, नाराज पति ने पीट पीट कर उतारा मौत के घाट

Fri, 07 Jul 2023 11:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच

सार

पत्नी को बेहोश समझकर कर दिनेश ने तीन बाल्टी पानी भी महिला के ऊपर डाला। जब महिला को होश नहीं आया तो पति दिनेश ने पत्नी संगीता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले में थाना बौंडी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोदही गांव निवासी संगीता (25) पत्नी दिनेश को शराब पीने से मना करना भारी पड़ा। शराब के नशे में धुत गुस्साए पति ने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बाद में पत्नी को बेहोश समझकर कर दिनेश उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई तय होगी। आरोपी पति दिनेश ने पुलिस को बताया कि पत्नी संगीता रोज शराब पीने के लिए मना करती थी। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर रात फखरपुर से दिनेश शराब पीकर घर लौटा तो पत्नी ने नाराजगी जाहिर करते हुए खाना देने से मना कर दिया। इससे नाराज दिनेश ने चूल्हा फुंकने वाली फुंकनी उठाकर पत्नी की पिटाई करना शुरु कर दिया। गंभीर चोट पहुंचने से पत्नी संगीता बेहोश हो गई तो दिनेश उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने संगीता को मृतक घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे एसओ ने बताया महिला के शरीर के चोट के निशान साफ दिख रहे थे। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के आधार पर तय होगी।

छह माह पहले संगीता से किया था दूसरा विवाह
कोदही गांव निवासी दिनेश की पहली पत्नी की दो साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद दिनेश के तीन बच्चे बिना मां के हो गए। वहीं दिनेश को पत्नी की कमी खलने लगी थी तो दिनेश ने मार्च माह में बिहार राज्य की रहने वाली संगीता जो पहले कैसरगंज थाना क्षेत्र के भट्टपुरवा में रहती थी से विवाह किया था। बीते 6 माह से वह दिनेश के साथ रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें