फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News : धान की फसल देखने गए दो दोस्तों की पानी में डूब कर मौत, बच्चों का शव गड्ढे से बरामद

Sun, 28 Jul 2024 04:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच जिले में दो दोस्त धान की रोपाई देखने निकले थे। इस दौरान दोनों गहरे गड्ढे में डूब गए और उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
शव मिलने के बाद घर के बाहर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले में बौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो दोस्त धान की रोपाई देखने निकले थे। इस दौरान दोनों गहरे गड्ढे में डूब गए और उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदवानी निवासी अखंड प्रताप सिंह (10) पुत्र मृत्युंजय सिंह व ध्रुप (09) पुत्र अनिल कुमार सिंह दोनों दोस्त हैं। दोनों सुबह बेलहा बेहरौली तटबंध के किनारे स्थित धान के खेत व रोपाई देखने निकले थे। इस दौरान रस्ते में खेत से पहले पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में दोनों डूब गए। काफी देर तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान बेलहा- बेहरौली तटबंध के किनारे एक पेड़ पर एक बच्चे का कपड़ा पर टंगा दिखा। तो अनहोनी की आशंका में परिजनों ने निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में दोनों दोस्तों की खोजबीन शुरू की।

 

लगभग आधे घंटे बाद दोनों बच्चों का शव पुलिया के गड्ढे में बरामद किया। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो बौंडी थानाध्यक्ष ज्ञान सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। ग्राम प्रधान मैन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों के पिता परदेस में रहकर मजदूरी करते हैं। दोनों बच्चे स्कूल की छूट्टी होने के नाते धान की फसल देखने के लिए तटबंध को पार कर खेत जा रहे थे। क्षेत्रीय लेखपाल बृजेश सिंह ने मौके पर पहुंच कर मृतक दोस्तों के परिजनों से जानकारी ली है। आवश्यक मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें