फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मां संग सो रही मासूम को उठा ले गया भेड़िया, खेत में मिला शव

Sun, 28 Jul 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
प्रतिभा (फाइल फोटो) स्रोत-परिजन
विज्ञापन
लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

पिता ने वन विभाग पर जड़ा लापरवाही का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

खैरीघाट/महसी (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र में भेड़िये का आतंक बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की रात मां के साथ सो रही नकवा निवासी प्रतिभा (2) को भेड़िया उठा ले गया। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की। सुबह मासूम का क्षत विक्षत शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वन टीम मौके पर जांच में जुटी है।

हरदी थाना क्षेत्र के नकवा गांव निवासी राकेश कुमार की दो वर्षीय बेटी प्रतिभा शुक्रवार की रात अपनी मां कजरी के साथ घर के बाहर सो रही थी। इस दौरान देर रात पहुंचे भेड़िया ने प्रतिभा को दबोच लिया। मासूम की चीख सुन मां कजरी की नींद खुली तो बेटी को भेड़िये के जबड़े में देख उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन

कजरी ने घर के अन्य परिजनों को जगाया, लेकिन तब तक भेड़िया प्रतिभा को दबोच कर खेतों की ओर भाग गया। परिजनों ने उसका पीछा किया लेकिन अंधेरे में उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। परिजन ग्रामीणों के साथ रात भर मासूम की तलाश करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार की सुबह गांव से लगभग 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में मासूम का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। बेटी का शव देख मां-बाप बिलख पड़े और गांव में सनसनी फैल गई। प्रतिभा के पिता राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि भेड़िया को पकड़ने में लापरवाही बरती जा रही है।



कइयों को घायल कर चुका है भेड़िया
प्रतिभा को निवाला बनाने से पहले भेड़िया मक्कापुरवार निवासी मासूम अख्तररजा (डेढ़ वर्ष) को भी निवाला बना चुका है। इसके अलावा गदामारखुर्द के सुखरामपुरवा गांव निवासी सोनू (08), नथुवापुर निवासी फकीरे (60) और उसकी बहु संपत (25) को घायल कर चुका है।
विज्ञापन




थर्मोसेंसर कैमरों और ड्रोन से निगरानी
भेड़िया को पकड़ने के लिए तीन स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं। साथ ही सात थर्मो सेंसर कैमरे व ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। जल्द भेड़िया को पकड़ लिया जाएगा। -मोहम्मद शाकिब, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें