फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सांसद पर हमले का आरोप लगा सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Tue, 29 Apr 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट में सोमवार को ज्ञापन सौंपने पहुंचे सपा पदा​धिकारी व कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बहराइच। अलीगढ़ टोल प्लाजा पर रविवार को सपा सांसद पर करणी सेना द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को सपाइयों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर अलीगढ़ के टोल प्लाजा पर करणी सेना ने हमला किया, जो निंदनीय है। 12 अप्रैल को भारी संख्या में करणी सेना के लोगों ने सांसद के घर पर हमला बोला था और पुलिस मूक दर्शक बनी रही थी। वहीं, अब पुलिस की मौजूदगी में सपा सांसद पर दूसरी बार हमला किया गया।
सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर सपा सांसद को एसपीजी सुरक्षा दिलाने, दलितों, महिलाओं व पिछड़ों पर हो रहे हमले को रोकने और दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश गौतम, जिला उपाध्यक्ष रामजी यादव, उत्तम सिंह, प्रदीप यादव, पेशकार राव, दिनेश लोधी, संतकुमार पासी, मनुदेवी, सुमन शर्मा, देवेश मिश्रा, अनिल यादव, उत्तम सिंह, अर्जुन गुप्ता सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें