फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News : भैयादूज की चल रही थी तैयारी, छत पर भाई ने बहन पर धारदार हथियार से किया हमला

Thu, 27 Oct 2022 04:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच

सार

इमरजेंसी में तैनात ईएमओ डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि परिजन लगभग आठ बजे युवती को लेकर आए थे। युवती के गले व शरीर पर धारदार हथियार के तीन जख्म हैं। युवती का इलाज शुरु कर दिया गया है, हालत गंभीर है।
विज्ञापन
घायल अनीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक पर्व भैया दूज के दिन ही एक भाई ने अपनी सगी बहन को मारने का प्रयास किया। परिवार के लोग नीचे भैया दूज की तैयारी कर रहे थे और छत पर भाई ने बहन का गला हंसिया से रेत दिया। बहन की चींख सुनकर परिजन दौड़े और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती करवाया। बहन की हालत गंभीर है और चिकित्सक गले की सर्जरी करने की तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन


फखरपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुरवा तिगाई निवासी अनीता (20) पुत्री सियाराम गुरुवार को भैया दूज पर भाई के लंबी उम्र की कामना के लिया निराजल व्रत थी। परिवार के अन्य लोग घर के आंगन में भैया दूज पूजन की तैयारी में लगे थे। इसी दौरान अनीता किसी कार्य के लिए छत पर गयी। पीछे से पहुंचे उसके सगे भाई सोनू हंसिया से उसके गले व शरीर पर कई वार कर दिए। जिससे अनीता चीख पड़ी। अनीता की चीख सुनकर परिजन छत पर दौड़े और लहुलुहान अनीता को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी राजनरायन तिवारी ने युवती को तत्काल एमरजेंसी में भर्ती करवाया।

इमरजेंसी में तैनात ईएमओ डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि परिजन लगभग आठ बजे युवती को लेकर आए थे। युवती के गले व शरीर पर धारदार हथियार के तीन जख्म हैं। युवती का इलाज शुरु कर दिया गया है, हालत गंभीर है। मौके पर सर्जन को बुलाकर दिखाया गया है, सर्जरी की तैयारी की जा रही है। वहीं घटना की सूचना पाकर फखरपुर थानाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और युवती का हालचाल जाना।
विज्ञापन


भाई का दिमाग खराब है, झाड़फूंक कराया जा रहा
हमलावर सोनू के बड़े भाई शिवशंकर ने बताया कि घटना के समय वह भैया दूज के लिए चूरा कुटवाने फखरपुर गया था। उसके छोटे भाई सोनू ने उसकी सगी बहन अनीता पर हंसिये से वार कर दिया। उसने बताया कि भाई की दिमागी हालत चार-पांच महीनों से खराब है। इसके लिए झाड़ फूंक करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें