फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आधे घंटे तक सड़क पर डटा रहा हाथी, बाइक सवारों को दौड़ाया

Mon, 07 Apr 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कतर्नियाघाट में सड़क पर पर्यटक व राहगाीरों को दौड़ाता हाथी। 
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में टस्कर हाथियोंं का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को एक टस्कर हाथी कतर्नियाघाट एंट्री गेट पर पहुंचा और लगभग आधे घंटे तक डटा रहा। इस दौरान हाथी ने बाइक सवारों पर हमले का प्रयास भी किया। इससे दहशत का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन रेंज में कतर्नियाघाट एंट्री गेट व कस्टम कार्यालय के पास रविवार की शाम एक टस्कर हाथी ने दस्तक दी। हाथी को देख कर मार्ग से गुजरने वाले राहगीर ठिठक गए। चौकीदार सत्यप्रकाश ने हाथी को भगाने का प्रयास किया और हांका लगाया, लेकिन हाथी डटा रहा। कुछ देर बाद हाथी भड़क गया और चौकीदार सत्यप्रकाश को दौड़ा लिया।
उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। हाथी पे बाइक सवारों को भी दौड़ाया। वनकर्मियों ने राहगीरों व पर्यटकों के साथ हांका लगाकर हाथी को भगाया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक हाथी सड़क किनारे डटा रहा। वन दरोगा मयंक पांडे ने बताया कि वनकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। साथ ही राहगीरों को सतर्कता के साथ यात्रा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें