फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच : त्वचा संक्रमण से परेशान महिला को मेडिकल स्टोर संचालक ने लगाया इंजेक्शन, मौत

Tue, 31 Mar 2026 10:47 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में त्वचा संक्रमण से परेशान एक महिला को मेडिकल स्टोर संचालक ने इंजेक्शन लगा दिया। कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
सबरीन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्वचा संक्रमण से परेशान होकर दवा लेने गई महिला को मेडिकल स्टोर संचालक ने इंजेक्शन लगा दिया। इसके कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मेडिकल स्टोर संचालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


नाजिरपुरा निवासी सबरीन (24) पिछले कुछ दिनों से त्वचा संक्रमण से परेशान थीं। सोमवार को वह दवा लेने के लिए एक मेडिकल स्टोर पहुंचीं, जहां संचालक ने उन्हें इंजेक्शन लगाने की सलाह दी। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और बेहोश हो गईं।

ये भी पढ़ें - शहर में कल से बहुत कुछ हो जाएगा महंगा, दुकान, रेस्टोरेंट सहित इसके लिए देना होगा दोगुना शुल्क
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में कल से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, जानिए कितनी ढीली करनी पड़ सकती है जेब; लिस्ट जारी
विज्ञापन


संचालक ने परिजनों को सूचना देकर उन्हें एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महिला के परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। ड्रग निरीक्षक विनय कृष्ण ने बताया कि मामले की जांच कर मेडिकल स्टोर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें