फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich:अंतरराज्यीय तस्कर गैंग का सदस्य पकड़ा, एसटीएफ को मिली साढ़े तीन करोड़ की ब्राउन शुगर,पढ़ें कबूलनामा

Fri, 17 Oct 2025 03:04 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

एसटीएफ लखनऊ की टीम को बहराइच होते हुए नेपाल जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए प्लान बनाया। इसके बाद उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने नानपारा इलाके में बाईपास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, उसके पास से साढ़े तीन किलो ब्राउन शुगर बरामद हुई है। पकड़ा गया आरोपी अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है।  पुलिस के मुताबिक, बरामद ब्राउन शुगर की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3. 50 करोड़ के आसपास है।

विज्ञापन


एसटीएफ लखनऊ के अधिकारियों की टीम को शुक्रवार सुबह लखनऊ से ब्राउन शुगर खरीद कर एक तस्कर के बहराइच होते हुए नेपाल जाने की सूचना मिली थी। इस पर एसटीएफ लखनऊ के अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में विशेष टीमें गठित की गईं। उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में एक टीम सुबह बहराइच पहुंची। टीम ने कोतवाली देहात पुलिस और सीओ सिटी पहुंप सिंह के साथ मिलकर नानपारा-बहराइच मार्ग पर बाईपास इलाके में घेराबंदी की। 

बरुआ मोड़ तिराहे पर लखनऊ की ओर से आ रहे सोनू अहमद पुत्र मकबूल अहमद निवासी मोहल्ला कहारनटोला, नानपारा, को दबोचा गया।  उसके पास से 3. 5 किलो ब्राउन शुगर बरामद हुई इसके अलावा दो मोबाइल फोन, एक स्विफ्ट कार संख्या यूपी 32 एनपी 8415, 750 रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया गया। सीओ सिटी ने बताया कि कोतवाली देहात में मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को लेकर एसटीएफ की टीम लखनऊ चली गई है।
विज्ञापन


लखनऊ से खरीद कर ब्राउन शुगर ला रहा था सोनू 
पूछताछ में आरोपी सोनू अहमद ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह लखनऊ के खदरा इलाके की बड़ी पकडिया निवासी बादाम नामक महिला से ब्राउन शुगर खरीदता था और उसे बहराइच व नेपाल सीमा क्षेत्रों में थोक में सप्लाई करता था।

उसने यह भी स्वीकार किया कि वह पिछले एक साल से इस अवैध धंधे में लिप्त है और अब तक करीब 100 किलो ब्राउन शुगर की सप्लाई कर चुका है। एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है पूछताछ में कुछ ऐसे क्लू मिले हैं कि अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भी पर्दाफाश हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें