फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बहराइच में बुलडोजर पर सवार होकर निकले दूल्हे राजा, अनोखी बरात देखने उमड़ी भीड़

Tue, 17 Nov 2026 04:24 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, पयागपुर (बहराइच)

सार

बहराइच में एक युवक की बरात देखने को लेकर भीड़ लग गई। दुल्हा बुलडोजर पर बरात लेकर निकला। हालांकि, उसने परिजनों की बात मानी और वापस कार में पत्नी को लेकर लौटा।
विज्ञापन
बुलडोजर पर निकली बरात। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादियों में दूल्हे को घोड़ी या लग्जरी कार पर सवार होकर बरात ले जाते तो आपने खूब देखा होगा, लेकिन पयागपुर क्षेत्र में एक दूल्हे ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। वह कार या घोड़ी के बजाय बुलडोजर पर सवार होकर दुल्हन को लेने निकला। उसकी अनोखी बरात देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत अरकापुर निवासी लल्लू के बेटे अब्दुल कलाम की शादी रविवार को थी। दूल्हे की इच्छा थी कि उसकी बरात कुछ अलग अंदाज में निकले, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखें। इसके लिए उसने बुलडोजर पर सवार होकर बरात ले जाने की बात परिजनों से कही। शुरुआत में परिजनों ने उसे समझाया और इस तरह बरात ले जाने से मना किया, लेकिन दूल्हा अपनी जिद पर अड़ा रहा। आखिरकार परिजनों ने उसकी इच्छा मान ली। इसके बाद बुलडोजर मंगवाया गया और दूल्हा गाजे-बाजे के साथ उस पर सवार होकर अपनी ससुराल जनपद बलरामपुर के एकघरवा गांव के लिए रवाना हो गया।

रास्ते में जहां भी बुलडोजर पर सवार दूल्हा पहुंचा, लोग उसे देखने के लिए रुक गए। कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो और फोटो भी बनाए। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा अपनी पत्नी के साथ कार से वापस घर लौटा।
विज्ञापन


परिजनों की सलाह पर कार से हुई विदाई
बुलडोजर पर बारात ले जाने वाले अब्दुल कलाम ने अपनी शादी को यादगार बना दिया। हालांकि वापसी में परिजनों के समझाने पर उसने बुलडोजर के बजाय कार से सफर किया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें